ये है दुनिया के सबसे अजीब कीडे़
कीड़ों का नाम सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। इनकी बनावट ही कुछ अजीब और डरावनी होती है, लेकिन क्या आपको पता है सभी कीड़े डरावने या खतरनाक नहीं होते। कुछ कीड़े बहुत खूबसूरत और आकर्षक भी होते हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कीड़ों के बारे में बताने जा रहे है,जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे…
Orchid Mantis

Credit : paperlief
दुनिया के सबसे खूबसूरत कीड़ों में से एक है Orchid Mantis । एशिया का ये कीड़ा रंग बदल सकता हैं। जो सफेद से पीले और गुलाबी से भूरे रंग का हो जाता हैं। ये ज्यादातर फूलों पर ही पाया जाता है। इसके चारों पैरों की बनावट फूल की पंखुड़ियों जैसी होती है जिसके कारण इसे ढूंढ़ पाना मुश्किल हो जाता है। ये छिपकली औऱ मेंढ़क खाता है और सिर्फ 8 महीने तक ही जिंदा रहता है।
Venezuelan Poodle Moth

सोफ्ट टॉय जैसा दिखने वाला ये अजीब कीड़ा वेनेज़ुएला (Venezuela) में पाया जाता है । जो 8 से 9 महीने तक ही जिंदा रहता है | सबसे पहले इसे 2009 में डॉ आर्थर अनकेर (Dr. Arthur Anker) ने वेनेज़ुएला के ग्रैन सबाना (Gran Sabana) में खोजा था। उन्होंने इसकी एक फोटो को शेयर किया जो बहुत जल्दी वायरल हो गई। वैसे अभी तक एक नई प्रजाति के रूप में इसकी पुष्टि नहीं हुई है |
Giant long-legged katydid

Giant long-legged katydid दुनिया का सबसे बड़ा और अजीब कीड़ा है। जो मलेशिया के जंगलों में पाया जाता है। katydid की लगभग 6,400 प्रजातियां हैं। ये टेटी गोनी दे फैमिली (Tetti-gonii-dae family) के होते हैं। Giant long-legged katydid 6 इंच तक बढ़ सकता है। ये दिखने में एक पत्ते की तरह लगता है। इसीलिए पेड़ पौधों की पत्तियों के बीच इसे ढूंढ पाना मुश्किल होता हैं। ये पंख होने के बावजूद कम ही उड़ पाता है। Giant long-legged katydid बहुत तेज़ आवाज़ निकालने के लिए भी जाना जाता है। इसकी ये आवाज़ अलग अलग उद्देश्य के लिए हो सकती है। जैसे कि संभोग के लिए या फिर अपने साथी को आकर्षित करने के लिए। जब ये आक्रामक होता है तो भी तेजी से चिल्लाता है। कभी कभी अपनी उपस्थिति का संकेत देने के लिए भी ये एक अलग आवाज निकालता है।
Lanternfly

Credit: vistapointe
Lanternfly चीन, भारत, जापान और वितयनाम में पाई जाती है। ये पौधों को खा कर उन्हें खराब कर देती है। Lanternfly सबसे ज्यादा अंगूर, सेब, सजावटी पेड और पाइंस के पौधों पर पायी जाती हैं। ये जिस पौधों पर लग जाए समझो वो गया। Lanternfly पौधों की पत्तियों को खा कर उनमें छेद कर देती है। भले ही इसका नाम Lanternfly है लेकिन ये उड़ नहीं सकती।
Scorpionfly

ये कीड़ा बिच्छू की तरह दिखता है इसीलिए इसे Scorpionfly कहते हैं। एक बिच्छू की तरह ही नर Scorpionfly की पूंछ आगे की तरफ मुड़ी होती है, जिसमे डंक नहीं होता है। इसका शरीर पीला और सिर लाल रंग का होता है। ये सिर्फ दिखने में डरावना लगता है। लेकिन ये खतरनाक नहीं होता। Scorpionfly के चार पंख लगभग समान लंबाई और झिल्लीदार होते है। हालांकि इनकी कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जिनके पंख नहीं होते। इसके पंखों की बनावट अलग अलग होती है। कुछ के पंख पारदर्शी, गहरे रंग और हल्के रंग के होते हैं। जिन पर गहरे रंग के धब्बे बने होते हैं।
Hickory Horned Devil

Regal moth के लार्वा को Hickory Horned Devil के नाम से जाना जाता है। ये नॉर्थ अमेरिका में पाया जाता है। रीगल को रोयल वॉलनट मोथ (Royal Walnut Moth) भी कहा जाता है। तितलीयों की तरह ये भी बहुत खूबसूरत और रंग बिरंगा होता है। पहले इसका शरीर हरे रंग का औऱ सिर पर संतरी रंग के सींग होते हैं, लेकिन जैसे जैसे लार्वा बड़ा होता जाता है। उसका रंग भी बदलता रहता है। Hickory Horned Devil जितना खूबसूरत दिखता है उससे कहीं ज्यादा Regal moth बनकर सुंदर लगता है।
Amazon Giant Fishing spider

Amazon Giant Fishing spider 8 इंच तक बढ़ सकती है। ये साउथ अमेरिका में पाई जाती है जो गोल्ड, हरे और सफेद रंग की होती है। Giant Fishing spider तालाबों, झीलों, नदियों और ताजे पानी के आस पास रहती हैं। ये कीड़े, टैडपोल और यहां तक कि छोटी मछलियों का शिकार करती है। इसकी एक खास बात है कि ये पानी पर तेजी से चल सकती है और कभी कभी खुद को पानी के एक हवा वाले बुलबुले में कैद कर ,पानी के नीचे कई घंटों तक रह सकती है।
Driver Ant

Driver Ant डोरलस (Dorylus) और सफारी आंट (safari ant) के नाम से भी जानी जाती है। जो एशिया और अफ्रीका में पाई जाती है। ये छोटे जानवरों के लिए घातक होती है क्योंकि इनका डंक बहुत ही दर्दनाक और जानलेवा होता है। इसके डंक के साथ, इसके जबड़े की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि मरने के बाद भी आसानी से नहीं छुड़ा सकते। ये जानवरों के साथ – साथ इंसानों के लिए भी खतरनाक है। इसके काटने से तेज जलन होती है और वहां पर सूजन आ जाती है।
Jumping Stick Insect

Jumping Stick को कूदने और लात मारने की वजह से ही ऐसा नाम मिला है। ये यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। Jumping Stick अपने अजीब और लम्बे चेहरे के लिए भी जाना जाता है। जिसका मुंह और बड़ी आंखें एक टिड्डी की तरह होती हैं, जो इसे शिकारियों की तलाश करने और अपने साथी को आकर्षित करने में मदद करता है। Jumping Stick की खास बात है कि ये अपने टूटे पैर की जगह नया पैर उगा सकता है। ये 5 से 12 महीनों तक जिंदा रहता है।
Giant Water Bug

दुनिया के सबसे बड़े कीड़ों में से एक Giant Water Bug। जो तालाब, नदी और झीलों में पाया जाता है। इसकी लंबाई 2 से 4 इंच तक होती है। Giant Water Bug के पास बड़े और शक्तिशाली डंक होते हैं, जिसका इस्तेमाल ये काटने या अपने शिकार को पकड़ कर मजबूत इंजेक्शन एंजाइम इंजेक्ट करने के लिए करता है। ये पानी में रहने वाले छोटे कीड़े, मछलियां और टेडपोल को खाता है।
हमें कमेंट कर जरूर बताएं की क्या आप किसी ऐसे किसी कीड़े का नाम जानते हैं जो ऊपर बताए गए कीड़ों से ज्यादा अजीब और डरावना हो ? इसमें से आपको कौन- सा कीड़ा सबसे अजीब लगा? अगर लेख अच्छा लगे तेो इसे शेयर और लाइक करना ना भूलें, धन्यवाद।