हम भले ही 21वीं सदी में जी रहे हों, लेकिन आज भी दुनिया में कई जगहें हैं । जो सभ्यता के नाम पर के नाम पर अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन करते हैं। इनमें से कुछ तो बहुत मजेदार होते हैं, तो वहीं कुछ इतने खतरनाक और डरावने होते हैं कि किसी का भी दिल दहला जाए। आज हम आपको दुनियाभर के ऐसे ही अजीबो-गरीब रीति रिवाज़ों के बारे में बताएंगे।
Weird Rituals Around the World
Birthday Flouring

वैसे तो जन्मदिन के दिन लोग केक काटते हैं, डांस करते के , तोहफे देते हैं या पार्टी करते हैं। लेकिन जमैका में अक अजीब रिवाज़ है।जिस दिन किसी का जन्मदिन होता है। उस पर आटा फेंका जाता हैं। लोगों का कहना है कि ये पुराने समय में जन्मदिन के दिन एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था ।लेकिन अब ये यहां की एक फेमस परंपरा बन गई है।
Living with the Dead

दुनिया में हर इंसान के मरने के बाद उसके शरीर को इसके धर्म के मुताबिक जलाने या दफनाने का रिवाज़ है, लेकिन इंडोनेशिया के तोराजन में बहुत अजीब रस्म है जिसमें लोग मृतक की लाश को सालों तक अपने साथ घरों में रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की वे लोग रोज़ शवों को नहलाते और उनके कपड़े बदलते हैं। मृतक की लाश को फॉर्मेलिन का इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे कि वो खराब ना हो।
Bungee Jumping

बंजिंग जंपिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें अच्छे अच्छों की हवा निकल जाती है। प्रशांत द्वीप के बनलेप गांव में बंजिंग जंपिंग की तरह एक खतरनाक एक रिवाज़ है। जिसे यहां लैंड डायविंग या बंजी जंपिंग कहा जाता है। इसमें पहले तो गांव के लोग ड्रम बजाकर , नाचते- गाते हैं। फिर लकड़ी के ऊंचे टॉवर से पैरों में रस्सी में बांधकर छलांग लगाते हैं। ऐसा करने से कई लोगों की मौत भी हुई है या फिर हड्डियां टूटी हैं। इसके बावजूद ये परंपरा जारी है। यहां के लोगों की मान्यता है कि आप जितनी ऊंचाई से कूदते हैं। भगवान उतना ही आशीर्वाद देंगे।
No Toilet for 3 Days

इंडोनेशिया में शादी से जुड़ा दो अजीब रिवाज़ हैं। इसके मुताबिक शादी के दिन जब तक दुल्हा, दुल्हन को मनपसंद लव सॉंग गाकर नहीं सुनाता ।तब तक वो इसका चेहरा नहीं देख सकता। इसके बाद ही दोनों के बीच रखा गया एक पर्दा उठाया जाता है। और दूसरा रिवाज और भी ज्यादा अजीब है इसमें दुल्हा -दुल्हन को शादी के तीन दिन और तीन रातों तक शौचालय जाने की अनुमति नहीं होती । लेकिन अगर कोई इस नियम को तोड़ता है, तो उसे अनलकी कहा जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि उनकी शादी पर बुरा साया आ सकता है।
Kidnapping of the Bride

ये अजीब रिवाज किर्गिस्तान, मोल्दोवा और चेचन्या में है। इसमें जो भी लड़का जिस लड़की से शादी करना चाहता है। वो अपने दोस्तों या परिवार वालों की मदद से उस लड़की को किडनैप कर लेता है। ऐसा करना वहां कोई अपराध नहीं माना जाता और इस रिवाज़ के मुताबिक किडनैपिंग के बाद लड़के और लड़की के परिवार वाले इनकी शादी करा देते हैं।
Body Modification

पपुआ न्यूगिनी में कनिंनगारा जैसी खतरनाक रिवाज़ मानाया जाता हैं। इसमें शरीर को खुरचकर डिजाइन बनाए जाते हैं, जिसके निशान जीवन भर शरीर पर रह जाते हैं। वहीं, हॉज टम्बरान यानी आत्माओं का घर नाम की एक रस्म होती है जिसमें किशारों को आत्माओं के घर अकेले, दो महीने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद उन्हें मर्द बनाने की परंपरा शुरू की जाती है। उनके शरीर पर बांस के लकड़ी से छोटे निशान बनाए जाते हैं। यह निशान इस समुदाय में मर्दानगी की निशानी माने जाते है।
La Tomatina Festival

स्पेन में ‘ला टोमाटिना’ त्यौहार अजीब रिवाज़ों में से एक है। जहां लोग टमाटर से होली खेली जाती है। यहां लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं या पिचकाकर शरीर पर लगाते हैं।1945 में, इस त्योहार की शुरुआत हुई थी, जब कुछ लोग, स्पेन के शहर में धरना देने के लिए बैठे थे और जब पुलिस उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने पास में लगी सब्जी की दुकानों से सब्जियों और फलों को उठा-उठाकर पुलिस वालों पर हमला कर दिया। तब से ये त्यौहार मनाया जाने लगा। ये फेस्टिवल हर साल अगस्त के महीने में मनाया जाता है। यहां के लोगों का कहना इस त्यौहार का मकसद, ‘खुशियां बांटना’ है।
Walking on Fire

मलेशिया के पेनांग में एक अजीब रिवाज़ है। जिसमें धार्मिक मान्यता के मुताबिक
देवताओं को याद किया जाता है। देवताओं को मनाने के लिए नंगे पैर आग के अंगारों पर चलना होता है। ऐसा करने पर ये पवित्र हो जाएंगे। इसके साथ ही बुरी आत्माओं और शक्तिओं से उनका बचाव होगा। ऐसी ही परम्परा भारत के कई हिस्सों में भी मानाई जाती है।
Face Piercing

हर साल थाईलैंड के फुकेट में एक वेजेटैरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में एक रस्म होती है जो कि सबसे ज्यादा हिंसात्मक और दर्दनाक मानी जाती है। इसमें भक्त चाकू, भाला, बंदूक, सुई, तलवारें और हुक जैसी चीजों से अपने शरीर को भेदते हैं।इसके पीछे इनका विश्वास होता है।उनका मानना है कि भगवान उनकी रक्षा कर रहे हैं और उन्हें कुछ नहीं हो सकता।
Dancing around the dead body

दुनिया के अजीब रस्मो रिवाज़ के लिस्ट में अगला नाम मेडागास्कर का है। जहां किसी की मृत्यु होने के बाद जश्न मानाया जाता है। इस अजीब रस्म को फामाडिहाना या टर्निग ऑफ द बोन्स कहते हैं। इसमें लोग कब्र से लाश को फिर से निकाल उसकी शव यात्रा निकालते हैं। इस दौरान शव को नए कपड़े पहनाकर एक नए साफ कपड़े में लपेटता जाता है और फिर उसके साथ ही नाचते-गाते हैं। इसके साथ ही जानवरों की बलि भी जाती है। जिसे बाद में मेहमान और परिवारजनों में भोजन के रूप में बांट दिया जाता है।
आपकी वीडियो हो या आर्टिकल एक दम सटीक जानकारी प्रदान करते हैं